गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के विशेष अभियान के अंतर्गत थाना पीपीगंज की मिशन शक्ति टीम ने सोमवार को ग्राम जिन्दापुर, जंगल कौड़िया में "बहू-बेटी सम्मेलन" का आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों, महिला हिंसा की रोकथाम, शिकायत निवारण की प्रक्रिया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निःसंकोच पुलिस एवं हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की।

No comments:
Post a Comment