<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 13, 2026

इंडियन प्रेस एसोसिएशन के पूर्वांचल उपाध्यक्ष बने सुयश कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। इंडियन प्रेस एसोसिएशन ने वरिष्ठ पत्रकार सुयश कुमार श्रीवास्तव को संगठन का पूर्वांचल उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वर्तमान में सुयश कुमार श्रीवास्तव डेली वॉयस ऑफ बस्ती में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं।
यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक राजेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष रेखा त्रिपाठी तथा पूर्वांचल अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव की सहमति एवं अनुशंसा पर की गई।
नियुक्ति की घोषणा के बाद पूर्वांचल अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने सुयश कुमार श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन पूर्वांचल क्षेत्र में और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकार हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सुयश कुमार श्रीवास्तव को पूर्वांचल उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages