गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय स्थित यांत्रिक विभाग के ई.एन.एच.एम. विंग ने रविवार को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय परिसर की विभिन्न वाटिकाओं में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छायादार, फलदार और पर्यावरण अनुकूल पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य चल स्टॉक इंजीनियर/फ्रेट, टी.एस. एवं डी.एम. अनिल कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. अम्बरीश प्रकाश पाण्डेय, मुख्य चल स्टॉक इंजीनियर/कोचिंग मो. जावेद, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम., फ्रेट, टी.एस. एवं डी.एम. महेश प्रताप सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. अम्बरीश प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल और घर के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
पौधारोपण अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प भी लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित किया जाएगा, ताकि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित हो सके। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

No comments:
Post a Comment