<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 19, 2026

मिशन शक्ति के तहत 'बहू-बेटी सम्मेलन' आयोजित, महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के विशेष अभियान के तहत रविवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में 'बहू-बेटी सम्मेलन' आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं, छात्राओं एवं बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, बाल संरक्षण संबंधी प्रावधानों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान महिला एवं बच्चों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण स्थापित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

No comments:

Post a Comment

Pages