<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 7, 2026

भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर जोर


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद उर्फ नन्हें भइया, पूर्व नगर अध्यक्ष राजन मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण भारती, नगर प्रभारी दिव्य प्रकाश, मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू', डब्बू श्रीवास्तव, महेंद्र सोनी, विजय कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विजय ओझा, पूजा अग्रहरि, संजय गुप्ता, संदीप कनौजिया, अरविंद चौधरी, रवि शर्मा (आईटी), अजीम अहमद, रवि शर्मा एवं अशोक पाण्डेय सहित नगर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages