<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 7, 2026

पैसों के लेन-देन के विवाद में मारपीट, चार नामजद पर मुकदमा दर्ज


बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया बाबू में पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
पीड़िता इन्द्रसती पत्नी ज्ञानदास, निवासी ग्राम मरवटिया बाबू, ने थानाध्यक्ष मुण्डेरवा को दी गई तहरीर में बताया कि 5 जुलाई को दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के चन्दन, दिवाकर, सोहनलाल तथा रामदेव से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे इन्द्रसती, उनकी पुत्री जानकी देवी तथा नातिन करीना घायल हो गईं।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुण्डेरवा पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages