बस्ती। भारत सरकार ने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 18 वर्ष से कम आयु के मेधावी बच्चों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि पात्र बच्चे निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने कम आयु में अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक योगदान दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद के पात्र बच्चों एवं उनके अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि योग्य प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का अवसर मिल सके।

No comments:
Post a Comment