<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 7, 2026

राम मंदिर चढ़ावा मामले में कांग्रेस की पदयात्रा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग


गोरखपुर। अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आयोजित यह पदयात्रा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर गोलघर स्थित काली मंदिर तक निकाली गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रभु श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। यदि मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और अनियमितताओं के आरोप सामने आते हैं तो यह केवल आर्थिक मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, समयबद्ध और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी तथा चढ़ावे के प्रबंधन को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की।
पदयात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को अब राम मंदिर के चढ़ावे का भी हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि वह इस मुद्दे पर जनहित में अपना संघर्ष जारी रखेगी।
पदयात्रा में गोरखलाल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक, सतेन्द्र निषाद, स्नेहलता गौतम, श्रीश उपाध्याय, ज्ञान पांडेय, डॉ. चिन्मय पांडेय, राजीव कुमार पांडेय, हजारी लाल जायसवाल, के.सी. भारती, शिव शंकर यादव, उत्कर्ष पांडेय, विपिन मिश्रा, संतोष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages