<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 6, 2026

अंतरराष्ट्रीय अंपायर कोर्स में सफल हुए शिवम पाण्डेय, मलेशिया टूर्नामेंट के लिए भी हुआ चयन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद के ग्राम रामपुर रेवटी, थाना मुंडेरवा निवासी एवं उर्मिला एजुकेशनल अकैडमी के छात्र शिवम पाण्डेय ने ताइक्वॉन्डो के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 4 और 5 जुलाई 2026 को गोरखपुर में इंटरनेशनल ताइक्वॉन्डो फेडरेशन (ITF) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वॉन्डो अंपायर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। इस कोर्स में उन्होंने ताइक्वॉन्डो प्रतियोगिताओं की अंपायरिंग और जजिंग के अंतरराष्ट्रीय मानकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिवम इससे पहले दो बार राज्य स्तरीय, एक बार राष्ट्रीय स्तर तथा एक बार जिला स्तरीय ताइक्वॉन्डो प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी लगातार मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि अब उनका चयन मलेशिया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ताइक्वॉन्डो टूर्नामेंट के लिए भी हुआ है, जो उनके खेल जीवन की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

शिवम पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय उर्मिला एजुकेशनल अकैडमी और विनय शुक्ला को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान और प्रशिक्षकों के सहयोग से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। उनका सपना केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि बस्ती के अधिक से अधिक बच्चों को ताइक्वॉन्डो के क्षेत्र में आगे बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन, बेहतर प्रशिक्षण और परिवार का सहयोग मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। शिवम की उपलब्धि जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही दिशा के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages