<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 7, 2026

सीडीए एकेडमी के स्थापना दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण


बस्ती। सीडीए एकेडमी, चंद्रनगर मथौली बनकटी के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को विद्यालय के प्रबंधक अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल के संयोजन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डॉ. शिरीन एवं वन क्षेत्राधिकारी शकील अहमद ने नगर पंचायत बनकटी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालय परिसरों में विभिन्न प्रजातियों के आम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम सीडीए एकेडमी, चंद्रनगर मथौली, एच.आर. उपाध्याय इंटर कॉलेज (बनकटी), रियासत इंटर कॉलेज (पंखोबारी), आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (कथरुआ) तथा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इं. अरविंद पाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संकल्प है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक से क्षेत्र में नेटवर्क समस्या की शिकायत भी की। उन्होंने बताया कि भद्रेश्वरनाथ और बनकटी में शीघ्र ही बीटीएस स्थापित कराए जाने से नेटवर्क की समस्या दूर होगी।
डॉ. अरुणा पाल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया तथा कहा कि विद्यालय में छात्रों को नियमित रूप से पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है।
कार्यक्रम में रवि चंद्र पाण्डेय, अश्वनी उपाध्याय, रामायण सिंह, अनिल मौर्य, सुग्रीव पाल, विवेकानंद शुक्ला, रमेश अग्रहरि, बाबूराम चौधरी, सुशील त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, पवन, विद्यानंद, परमात्मा यादव, राजेंद्र यादव, रामजीत यादव, राम मोहन पाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages