<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 26, 2026

पुलिस लाइन में वामासारथी का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, डीआईजी ने की सराहना

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को पुलिस लाइन बस्ती में वामासारथी द्वारा पुलिस परिवार के लिए निःशुल्क मेडिकल, डेंटल एवं ब्लड जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के लगभग 150 से 200 सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि पुलिस परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल अत्यंत महत्वपूर्ण है और वामासारथी की यह पहल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविरों के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया।

शिविर में आशा मेडिकल हेल्थ केयर एंड डेंटल केयर की डॉ. करिश्मा पाण्डेय ने मेडिकल एवं दंत परीक्षण किया, जबकि नारायणा डायग्नोस्टिक्स की ओर से विभिन्न प्रकार की निःशुल्क ब्लड जांच की व्यवस्था की गई। वहीं टेंडर पाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. राजेश (एमडी) ने पुलिस परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।

डीआईजी ने शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिस परिवार के कल्याण के प्रति वामासारथी की प्रतिबद्धता का परिचायक हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी वामासारथी सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages