<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 26, 2026

दुराचार व पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना कलवारी पुलिस ने दुराचार एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शनिवार को गायघाट बाजार से अभियुक्त को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल चौधरी पुत्र विरेन्द्र चौधरी, निवासी उमरिया, थाना कलवारी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना कलवारी में मु0अ0सं0-172/2026 के तहत बीएनएस की धारा 74, 351(3), बढ़ोत्तरी धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 एवं 7/8 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई 2026 को उमरिया निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ अभियुक्त ने अभद्रता की। परिजनों के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर दुराचार एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। थाना कलवारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे गायघाट बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages