<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 28, 2026

निवेश फ्रॉड पीड़ितों ने एसपी संतकबीरनगर का किया सम्मान, करोड़ों की संपत्तियों पर कुर्की कार्रवाई तेज


संतकबीरनगर। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से प्रभावित पीड़ितों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने निवेश फ्रॉड गिरोह के खिलाफ सशक्त विवेचना और विधिक कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त धनंजय शुक्ला निवासी कुशीनगर तथा रजनी प्रजापति निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की लखनऊ स्थित संपत्ति को धारा 107 बीएनएसएस के तहत कुर्क कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। इस कार्रवाई से संतुष्ट पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा गिरोह से जुड़े अन्य अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग 4 करोड़ मूल्य की संपत्ति चिन्हित की गई है। उक्त संपत्ति की जब्ती एवं कुर्की के लिए धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत रिपोर्ट न्यायालय में भेजी जा चुकी है, जो वर्तमान में विचाराधीन है।
पुलिस की इस कार्रवाई से निवेश फ्रॉड के पीड़ितों में न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

No comments:

Post a Comment

Pages