<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 28, 2026

मिशन शक्ति व ऑपरेशन मजनू के तहत महिला थाना पुलिस का अभियान, 50 संदिग्धों से पूछताछ, 6 से भरवाया माफीनामा


बस्ती। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को महिला थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में महिला थाना टीम ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, गांधी नगर, कटेश्वर पार्क तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग की गई। बाजार आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज-5 तथा ऑपरेशन मजनू के तहत सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए।
महिला थाना टीम ने लोगों को भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 की भी जानकारी दी तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की अपील की।
चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 50 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इनमें से 6 लोगों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि अन्य को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages