<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

बारिश के बीच इको गार्डन में गूंजा पेंशन शंखनाद, पुरानी पेंशन बहाली की उठी बुलंद आवाज


गोरखपुर। लखनऊ के इको गार्डन में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर आयोजित पेंशन शंखनाद महारैली में भारी बारिश के बावजूद प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी पहुंचे। रैली में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाने तथा टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई।
अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि संगठन अपने अधिकारों और पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश भी शिक्षक-कर्मचारियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी।
गोरखपुर से अटेवा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी ट्रेन, बस और निजी वाहनों से लखनऊ पहुंचे और महारैली में सहभागिता की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन को बुढ़ापे की सुरक्षा बताते हुए इसकी बहाली की मांग की।
रैली में सुनील कुमार दुबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद, राजकुमार, अवनिंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार भास्कर, अवधेश कुमार, यादवेंद्र यादव, मेवालाल मौर्या, पवन कुमार तिवारी, शिव प्रसाद शर्मा, सुनील शर्मा, विनय गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, सचिन कुमार राहुल, अखंड प्रताप मिश्र, रामराज, विनय कनौजिया, इश्तियाक अहमद, रत्नेश्वर दूबे, विनोद कुमार, श्याम मिलन, विजय यादव, सुधीर पासवान, मयंक सिंह, अरविंद गुप्ता, जुगुल किशोर, सूर्यभान, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, अजीत कुमार, मनोज कुमार, रामजी बागी, सियाराम भारती, रवि प्रकाश मल्ल, शिव कुमार, विनीत सिंह, विवेक सिंह, नरेंद्र सिंह और वेद प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages