<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 28, 2026

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर छावनी पुलिस सतर्क, डीजे संचालकों को मानकों का पालन करने के निर्देश


बस्ती। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना छावनी पुलिस ने मंगलवार को डीजे मालिकों एवं संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान शासन द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राणा डी.पी. सिंह ने थाना परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे का संचालन केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन से शांति व्यवस्था प्रभावित होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभी डीजे संचालकों को नोटिस तामील कराते हुए शासन की गाइडलाइन से अवगत कराया गया तथा त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव, चौकी प्रभारी विक्रमजोत सभाजीत मिश्र, चौकी प्रभारी केनौना राधेश्याम त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राजेंद्र चौहान सहित थाना छावनी के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages