<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 27, 2026

कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (नगर) गजेंद्र कुमार को सौंपकर जनपद के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में परिषद ने सभी कर्मचारियों की जीपीएफ/एनपीएस पासबुक का अद्यतन, सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) का अपडेट, तथा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को सेवा पुस्तिका के अनुरूप संशोधित कराने की मांग उठाई। परिषद का कहना है कि गलत प्रविष्टियों के कारण कर्मचारियों को वेतन, पदोन्नति, पेंशन और अन्य सेवा संबंधी मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा परिषद ने सभी एनपीएस कर्मचारियों से एस-2 (S-2) प्रपत्र भरवाकर PRAN कार्ड की प्रविष्टियों को सही कराने तथा जनपद के सभी संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समयबद्ध मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराने की भी मांग की।
परिषद ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जनपद के सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों (DDO) को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान हो सके।
अपर जिलाधिकारी (नगर) गजेंद्र कुमार ने कर्मचारियों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनूप कुमार, सुभाष पांडेय, इजहार अली, रामधनी पासवान, मुखदेव, अशोक मौर्य, राजू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages