<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 27, 2026

गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न, 20 फरवरी 2027 तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, बेनीगंज में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान की महानगर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक विजय राजभर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही तथा ओम प्रकाश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि विजय राजभर ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान, 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक समरसता यात्रा तथा 26 नवंबर से 15 जनवरी तक छात्रावास संपर्क अभियान सहित कई सामाजिक एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने की, जबकि संचालन महानगर मंत्री एवं अभियान के महानगर संयोजक मनोज अग्रहरि ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री दुर्गेश कोरी, राजेश पासवान, अनिल कन्नौजिया, रिंकू भारती, रणविजय शाही, जितेंद्र चौधरी 'जीतू', शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, पदमा गुप्ता, अनुपमा पांडेय, रजूला रावत, अवधेश अग्रहरी, अशोक गुप्ता, रणविजय सिंह 'मुन्ना', शिवम पांडेय, सत्यार्थ मिश्रा, निलेश पांडेय सहित अनुसूचित मोर्चा महानगर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages