<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 27, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ


गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर एवं स्वच्छता जागरूकता टीम के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), पक्कीबाग में "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक तथा सैनिटरी अपशिष्ट को अलग-अलग डस्टबिन में डालने की जानकारी देते हुए कचरा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली और विद्यालय, घर तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि "स्वच्छ विद्यालय और स्वस्थ विद्यार्थी ही सशक्त भारत की पहचान हैं। जब विद्यालय स्वच्छ होगा, तभी देश स्वस्थ होगा।"
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने नगर निगम गोरखपुर एवं स्वच्छता जागरूकता टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर मंजरी यादव, जया सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages