<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 27, 2026

मरहुम हदीसुन निशां की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, मां के योगदान को किया याद


बस्ती। कबीर साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष मोहम्मद सामईन फारुकी के संयोजन में मरहुम हदीसुन निशां की 16वीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम कृष्णलाल 'जगमग' ने की।
मुख्य अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि संसार में मां का स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि मोहम्मद सामईन फारुकी अपनी मां की स्मृतियों को जीवित रखकर एक आदर्श पुत्र का दायित्व निभा रहे हैं। विशिष्ट अतिथियों त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, अर्चना श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा एवं सलीम बस्तवी ने कहा कि समाज के अच्छे लोगों के योगदान को सदैव याद रखा जाना चाहिए। वक्ताओं ने मरहुम हदीसुन निशां के सामाजिक योगदान पर भी प्रकाश डाला।
मोहम्मद सामईन फारुकी ने कहा कि उनकी मां ने कठिन परिस्थितियों में भी परिवार को श्रेष्ठ संस्कार दिए, जो आज उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। श्रद्धांजलि सभा में कवियों ने मां पर आधारित भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह प्रेमी ने किया।
सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मरहुम हदीसुन निशां को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पं. चन्द्रबली मिश्र, सागर गोरखपुरी, डॉ. अफजल हुसैन 'अफजल', शाद अहमद 'शाद', हरिकेश प्रजापति, नीरज कुमार वर्मा, डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, सूर्य कुमार शुक्ल, अनुरोध कुमार श्रीवास्तव, फूलचन्द चौधरी सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages