वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना सोनहा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 128/2026, धारा 137(2), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 5एल/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त प्रदीप उर्फ प्रद्युम्न पुत्र जुगुन को 7 जुलाई 2026 को बैडवा माता मंदिर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सोनहा महेश सिंह, उपनिरीक्षक विजय यादव तथा कांस्टेबल कृष्ण मोहन यादव शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment