<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 31, 2026

प्रॉपर्टी डीलर पर वर्षों पुराने मुख्य मार्ग को जबरन बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार


गोरखपुर। वर्षों से आम लोगों के आवागमन में उपयोग हो रहे एक मुख्य मार्ग को कथित रूप से जबरन बंद किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मार्ग को तत्काल खुलवाने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित मार्ग से आसपास के हजारों लोग स्कूल, अस्पताल, बाजार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं। आरोप है कि एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर करीब एक सप्ताह पहले इस मुख्य रास्ते को बंद कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि दोनों ओर पहले से पक्की सड़क एवं विद्युत पोल मौजूद हैं, जबकि बीच के हिस्से को बंद कर दिए जाने से वर्षों से चला आ रहा सार्वजनिक मार्ग बाधित हो गया है। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग की है कि बंद किए गए रास्ते की भूमि की पैमाइश कराई जाए तथा यह जांच की जाए कि संबंधित व्यक्ति के पास वास्तविक रूप से कितनी भूमि शेष है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए जांच टीम गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा बंद किए गए मुख्य मार्ग को शीघ्र खुलवाने की मांग की है, ताकि लोगों का आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सके।

No comments:

Post a Comment

Pages