गोरखपुर। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने आगामी 2 अगस्त को गोरखपुर क्लब में आयोजित होने वाले मिलन समारोह एवं प्रेस वार्ता के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। इस संबंध में पार्टी की ओर से जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है।
दिए गए आवेदन के अनुसार, कार्यक्रम 2 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक गोरखपुर क्लब में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
आवेदन में बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) का प्रयोग किया जाएगा। पार्टी ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा तथा प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों और कानून-व्यवस्था संबंधी नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा।
पार्टी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।

No comments:
Post a Comment