<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 14, 2026

नवागत सहायक आयुक्त (औषधि) का फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया स्वागत, जनस्वास्थ्य व फार्मासिस्ट हितों के मुद्दों पर हुई चर्चा


बस्ती। मंगलवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक आयुक्त (औषधि) बस्ती मंडल श्रीमती दीपा लाल का स्वागत कर जनस्वास्थ्य और फार्मासिस्टों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। संगठन ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों पर प्रभावी कार्रवाई तथा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गिरिजेश सेन की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ सहायक बस्ती मंडल अवनीश श्रीवास्तव के संयोजन में प्रतिनिधिमंडल ने सहायक आयुक्त (औषधि) से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ, स्वागत पत्र एवं भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक में संगठन ने बिना तकनीकी अर्हता प्राप्त फार्मासिस्ट के नाम पर अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों पर तत्काल रोक लगाने तथा कुछ थोक दवा व्यापारियों द्वारा नियमों के विपरीत खुदरा बाजार में दवाओं की बिक्री पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की।
इस पर सहायक आयुक्त दीपा लाल ने संगठन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी दवा विक्रेता ड्रग एक्ट के प्रावधानों के तहत पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से नारकोटिक (नशीली) दवाओं के क्रय-विक्रय का पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कारोबार या अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, जबकि नियमों का पालन करने वाले फार्मासिस्टों को प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा।
एसोसिएशन की ओर से भी आश्वस्त किया गया कि संगठन से जुड़े सभी पंजीकृत फार्मासिस्ट नियमानुसार कार्य करते रहे हैं और आगे भी विभाग को शिकायत का कोई अवसर नहीं देंगे।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद, मोहम्मद फारुक अब्दुल्ला, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी धर्मनाथ, अश्वनी कुमार चौधरी, विक्रम शर्मा, सूरज चौहान, संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष विजय कुमार, सचिव हमीदुल्लाह, पवन रौनियार, अब्दुर्रसीद, मनीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages