<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 14, 2026

भाजपा महानगर की संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुआ मंथन


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, बेनीगंज में मंगलवार को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने की, जबकि संचालन महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।
बैठक में महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी दिनों में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages