बस्ती। संयुक्त शिक्षा निदेशक, बस्ती मंडल आनंदकर ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड की गतिविधियों का नियमित संचालन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, इसलिए विद्यालयों में इनकी निरंतरता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
वह स्काउट-गाइड मंडलीय समिति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मंडल के तीनों जनपदों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
बैठक में नोडल अधिकारी एवं प्रादेशिक संगठन आयुक्त सुश्री रविंदर कौर सोखी ने प्रदेश की प्राथमिकताओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (एएसओसी) बस्ती मंडल सुषमा यादव ने एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर वर्तमान सत्र को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
बैठक में एडल्ट रिसोर्स आयुक्त डॉ. हरेन्द्र सिंह, स्काउट कमिश्नर हरिराम वंसल, डॉ. राकेश सिंह, करुणाकांत, गाइड कमिश्नर संधिला चौधरी, अर्चना सिंह, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, राकेश चौधरी, अभिषेक कुमार, डायट प्रवक्ता अमन सेन, बीईओ राम कुमार सिंह, जिला सचिव डॉ. कुलदीप सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अजय शंकर उपाध्याय, डीओसी रमेश चंद्र यादव, अमित कुमार शुक्ल, डीटीसी अजय कुमार वर्मा, अमरेश बहादुर सिंह, राजित कुमार, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, अनिल, महेश कुमार, डीटीसी सत्या पाण्डेय, इफ्तेखारुनिशा, रेनू अग्रहरि, डीओसी संगीता, कविता, अमरचंद वर्मा, राजीव शरण चौधरी, रोहित लाल यादव, नन्दिनी, गरिमा, श्रुति त्रिपाठी, अनिता पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, मंगलेश, दीपक, आदर्श मिश्रा, जामवंत, प्रेमचंद सहित मंडल के तीनों जनपदों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment