वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ किए जाने की मांग की। इसके साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि अखिलेश सिंह लंबे समय से हिंदू हितों, गौ संरक्षण तथा विभिन्न संवेदनशील मामलों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन का दावा है कि कई मामलों में शिकायतकर्ता रहने और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई कराने के कारण उन्हें लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में उन पर हमले के प्रयास किए जा चुके हैं।
प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने पुलिस अधीक्षक से वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, अंगरक्षकों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा श्रेणी में वृद्धि किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में विजय शंकर शुक्ला (वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, गौ रक्षा), एडवोकेट कुलदीप मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ), अमरजीत सिंह (वरिष्ठ प्रदेश सलाहकार, गौ रक्षा), प्रमोद सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, सनातन रक्षा वाहिनी), सुधीर सिंह (प्रदेश मंत्री), समर प्रताप सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, सनातन रक्षा वाहिनी), महेश हिंदुस्तानी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), चंद्रशेखर कमलापुरी (प्रदेश उपाध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), विवेक श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष, सनातन रक्षा वाहिनी), बालकृष्ण सिंह, उज्ज्वल सिंह, अभिषेक आर्य, शिवम मिश्रा, महेंद्र पाठक, रवि शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment