<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 20, 2026

23 जुलाई को बस्ती आएंगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, करेंगी जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बविता सिंह चौहान 22 जुलाई की शाम 6:30 बजे जनपद बस्ती पहुंचेंगी।

उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को पूर्वाह्न 10:00 बजे सर्किट हाउस सभागार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जनसुनवाई करेंगी। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर महिला सुरक्षा, महिला कल्याण एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा करेंगी।

जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक के उपरांत डॉ. बविता सिंह चौहान संबंधित संस्थानों का निरीक्षण एवं भ्रमण भी करेंगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages