<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 21, 2026

विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि पर 25 जुलाई को रक्तदान शिविर, संगोष्ठी व सहभोज का आयोजन


बस्ती। राष्ट्रवाद के अजेय योद्धा, हिन्दुत्व के पुरोधा एवं जन सरोकारों के प्रति समर्पित स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 25 जुलाई (शनिवार) को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय एवं वाचनालय, टाउन क्लब परिसर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा।
विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जन सेवा समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर 'रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता के इस महाअभियान से जुड़ने की अपील की गई है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया जाएगा। अंत में उपस्थित लोगों के लिए सहभोज का भी आयोजन रहेगा।
समिति ने सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages