<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 24, 2026

सपा महानगर उपाध्यक्ष रौनक श्रीवास्तव का हाउस अरेस्ट का आरोप, लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का दावा


गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष रौनक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि उन्हें गुरुवार देर रात उनके आवास पर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर दिया गया, जिसके चलते वे पार्टी के निर्धारित लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
रौनक श्रीवास्तव के अनुसार, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोककर लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन किया। उनका आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई और विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन को कानून-व्यवस्था संबंधी कोई आशंका थी तो संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए था, न कि किसी राजनीतिक पदाधिकारी की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाता। उन्होंने इस कार्रवाई को संविधान और लोकतंत्र की भावना के विपरीत बताते हुए इसकी निंदा की।
समाजवादी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना पर आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण विरोध और लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में भाग लेना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, जिसे किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं किया जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Pages