<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 31, 2026

काउंसलिंग से सुलझा दंपति का विवाद, परिवार परामर्श केंद्र ने कराई सफल सुलह


गोरखपुर। महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र की पहल से एक दंपति के बीच लंबे समय से चले आ रहे वैचारिक मतभेद का सफलतापूर्वक समाधान कराया गया। केंद्र के सदस्यों द्वारा लगातार काउंसलिंग कर दोनों पक्षों के बीच आपसी संवाद स्थापित कराया गया, जिसके बाद पति-पत्नी ने सभी मनमुटाव भुलाकर बिना किसी दबाव के पुनः साथ रहने और पारिवारिक जिम्मेदारियों का संयुक्त रूप से निर्वहन करने की सहमति व्यक्त की।
परिवार परामर्श केंद्र की इस सफल पहल से एक परिवार को टूटने से बचाया जा सका। केंद्र ने दंपति के सुखद वैवाहिक जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस प्रकरण में काउंसलर योगेंद्र गौड़, महिला कांस्टेबल सोनी यादव, शिल्पा कुशवाहा एवं शिखाश्री की भूमिका सराहनीय रही। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने कहा कि आपसी संवाद और सकारात्मक सोच से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव है।

No comments:

Post a Comment

Pages