<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 6, 2026

भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, माल्यार्पण व वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि

बस्ती। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई बस्ती ने जिले के सभी मंडलों और बूथों पर माल्यार्पण, डिजिटल कार्यक्रम तथा वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष ने तिलकपुर सेक्टर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित था। उनका "एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे" का संकल्प आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

उन्होंने बताया कि जयंती के अवसर पर सभी बूथों एवं मंडलों के कार्यकर्ता 'डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम' से जुड़े तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए "एक पेड़" लगाने का संकल्प भी लिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव 'देवा', दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौड़, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, नीरज त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages