<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 15, 2026

गोरखपुर में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का किया आह्वान


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत के प्रथम गोरखपुर आगमन पर बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व उन्होंने श्री गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुए अशोक रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ पूर्ण निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि "संगठन सर्वोपरि, सेवा ही संकल्प और राष्ट्र प्रथम" की भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं का परिचय भी कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, चंदू सरोज, अमृत लाल भारती, दीपक कुमार, भाजपा महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महानगर एवं जिला महामंत्री सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages