<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 23, 2026

सरयू के बढ़ते जलस्तर व कटान का हर्रैया विधायक अजय सिंह ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


बस्ती। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए हर्रैया विधायक अजय सिंह ने गुरुवार को विकासखंड विक्रमजोत के ग्राम पकड़ी संग्राम (सौरी), लकड़ी पाण्डेय (लखना) और पूरे चेतन का दौरा किया। उन्होंने कटान प्रभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने विधायक को कटान से हो रहे नुकसान और संभावित खतरे की जानकारी दी। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को कटान रोकने के लिए प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।
अजय सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों के साथ खड़ा है। हर्रैया विधानसभा के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा नहीं होने दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अधिकारियों को राहत कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान लकड़ी पाण्डेय, विजय शंकर पाठक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सौरी शक्तिपाल सिंह 'सूरज', ग्राम प्रधान विजय कुमार, विवेक तिवारी, मनोज सिंह, गोलू कुमार, तेज नारायण निषाद, अंजय कुमार, नंदकुमार, भगवानदीन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages