<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 20, 2026

खाद्यान्न परिवहन दरों के निर्धारण के लिए मांगे गए कोटेशन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान, सीएमआर (कस्टम मिल्ड चावल), गेहूं तथा मोटे अनाजों के परिवहन व्यय का निर्धारण सिद्धांत आधारित व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए परिवहन की मानक दरों (एसओआर) का पुनरीक्षण किया जाना है।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय समिति द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए परिवहन की एसओआर दरें निर्धारित की गई थीं, जो केवल उसी विपणन वर्ष तक प्रभावी थीं। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए परिवहन दरों का पुनः निर्धारण किया जाना प्रस्तावित है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि ऐसे ठेकेदार, जिन्हें खाद्यान्न एवं उर्वरक की हैंडलिंग और परिवहन कार्य का अच्छा अनुभव हो तथा जिनकी बाजार में विश्वसनीय साख हो, वे अपने कोटेशन तीन दिन के भीतर जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय, संत कबीर नगर में उपलब्ध करा दें।

उन्होंने कहा कि प्राप्त कोटेशन, प्रचलित बाजार दरों तथा अन्य आवश्यक तथ्यों के आधार पर धान, सीएमआर, गेहूं एवं मोटे अनाजों के परिवहन के लिए निर्धारित स्लैब के अनुसार एसओआर दरों का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने पात्र एवं अनुभवी परिवहन ठेकेदारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Pages