<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 8, 2026

5 किलो का ओवेरियन ट्यूमर निकालकर युवती को दी नई जिंदगी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



गोरखपुर। गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के चिकित्सकों ने दूरबीन विधि से सफल शल्य चिकित्सा कर 24 वर्षीय युवती के शरीर से लगभग 5 किलोग्राम वजन का ओवेरियन ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई। सफल उपचार के बाद युवती पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन व्यतीत कर रही है।

पश्चिमी चम्पारण (बिहार) निवासी निधि कुमारी लंबे समय से पेट दर्द, गैस, भूख न लगने और लगातार बढ़ती परेशानी से जूझ रही थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव श्रीवास्तव की देखरेख में उपचार शुरू हुआ। रोग की गंभीरता को देखते हुए लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. संदीप राय से परामर्श लिया गया। सीटी स्कैन और सीए-125 जांच में अंडाशय में बड़े ट्यूमर की पुष्टि हुई।

इसके बाद डॉ. संदीप राय और उनकी टीम ने दूरबीन विधि से सफल सर्जरी कर लगभग पांच किलोग्राम का ओवेरियन ट्यूमर सुरक्षित रूप से निकाल दिया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और उपचार के बाद युवती का स्वास्थ्य तेजी से सुधरा। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच और उचित उपचार से इस तरह की गंभीर बीमारी का भी सफल इलाज संभव है। रोगी के परिजनों ने चिकित्सालय और पूरी चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार यहां आधुनिक लेप्रोस्कोपिक एवं एंडोस्कोपिक तकनीक से पित्त की थैली, अपेंडिक्स, हर्निया, आंतों की बीमारियों, गर्भाशय व अंडाशय संबंधी स्त्री रोग, घुटने एवं कंधे की आर्थ्रोस्कोपी तथा नाक, कान और गले की विभिन्न आधुनिक शल्य चिकित्साएं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जा रही हैं। अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ सेवाओं के कारण पूर्वांचल के मरीजों को महानगरों जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही न्यूनतम दरों पर उपलब्ध हो रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages