<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 8, 2026

24 घंटे में खुला सरिया चोरी का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक से सरिया चोरी करने वाले चार आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 28 बंडल सरिया, जिसका वजन लगभग 14 क्विंटल है, बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार पटेल ढाबा एंड रेस्टोरेंट, परसाजाफर के पास खड़े ट्रक से सरिया चोरी किए जाने के मामले में थाना पुरानी बस्ती पर मुकदमा संख्या 137/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना एवं सर्विलांस की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस्ती-गोरखपुर लेन के विभिन्न स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह पुत्र सूर्य बख्श सिंह, शुभम चौधरी पुत्र रामजीत चौधरी, गयासुद्दीन पुत्र सिराजुल हक तथा सुरेश पुत्र महादेव के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कुल 28 बंडल सरिया बरामद कर लिए गए हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages