गोरखपुर। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आशुतोष सिंह, हर्ष जायसवाल और अनिकेत भारती उर्फ गोलू शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध थाना कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे (मु.अ.सं. 143/2026) में कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हत्या के प्रयास सहित संगठित आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। उनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment