<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 9, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत संतकबीरनगर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने ग्राम चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी।
अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और विद्यालयों के आसपास पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों से अवगत कराया। पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का निर्भीक होकर उपयोग करने की अपील की।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के समयमाता मंदिर, महिला थाना क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास, धनघटा के बंडा बाजार, महुली के मड़हाराजा, मेंहदावल के नई बाजार व चौक बाजार तथा बखिरा क्षेत्र के लेडुआ महुआ, अमरडोभा और शनिचरा बाजार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां महिलाओं और छात्राओं को पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने चौपालों में संवाद करते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना डर पुलिस से संपर्क करने का आह्वान किया। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के उपायों, सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages