<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 9, 2026

स्व. राजेश दूबे की पुण्यतिथि पर 1360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ


बस्ती। स्वर्गीय राजेश दूबे की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को गांधीनगर स्थित एस.आर.डी. हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1360 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श लिया तथा किडनी, लीवर, रक्त, कोलेस्ट्रॉल, शुगर, ब्लड प्रेशर और थायराइड सहित विभिन्न जांचों का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ एस.पी. ग्रुप के निदेशक आशीष दूबे एवं एस.आर.डी. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रोहन दूबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. राजेश दूबे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजेश दूबे का जीवन समाज सेवा, सादगी और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनकी स्मृति में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर जनसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है।
शिविर में नेत्र रोगियों की जांच कर 230 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि बरसात के मौसम को देखते हुए 300 लोगों को छाते भी उपलब्ध कराए गए।
स्वास्थ्य शिविर में जनरल फिजीशियन डॉ. अश्विनी सिंह, डॉ. अभिनव मिश्र, डॉ. हुसैन, महिला रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजीशियन डॉ. के.के. दूबे, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर एस.पी. ग्रुप के निदेशक अखिलेश दूबे, धीरेंद्र शुक्ल, विनय शुक्ल, सत्यदेव शुक्ल, भोलानाथ चौधरी, कृष्णमणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश दूबे, मनीष सिंह, देवव्रत शुक्ल, विष्णु शुक्ल, रामचन्द्र यादव, ओमप्रकाश आर्या, गरुणध्वज पाण्डेय, प्रदीप दूबे, डॉ. के.के. सिंह, एम.पी. दूबे, गोपेश्वर त्रिपाठी, कैलाशनाथ दूबे, सुशील मिश्र, अनुराग शुक्ल, प्रभुप्रीत सिंह, संतोष दूबे, अभिषेक त्रिपाठी, सुनील सिंह, वीरेन्द्र उर्फ बंकू, रामानन्द उर्फ नन्हे सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अखिलेश दूबे ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages