<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 8, 2026

ओ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। अन्य पिछड़ा वर्ग के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा नीलिट (एनआईईएलआईटी) से मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनके माता-पिता या अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल पर 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, बस्ती में उसी दिन शाम पांच बजे तक जमा करनी होगी।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पात्र युवक-युवतियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि उन्हें रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages