<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 28, 2026

'विकसित भारत@2047' के संकल्प में जेन-जेड की होगी अहम भूमिका - हरीश द्विवेदी


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के युवा जनसंवाद अभियान 'My Friend Gen-Z Campus Connect' के अंतर्गत मंगलवार को जनपद बस्ती के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में "भारत@2047 : जेन-जेड की भागीदारी" विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में जेन-जेड की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवाओं को सकारात्मक, राष्ट्रवादी और रचनात्मक दिशा मिले तो वे अपनी ऊर्जा, नवीन सोच और आधुनिक तकनीक के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
पूर्व सांसद ने कहा कि कुछ भ्रामक और नकारात्मक शक्तियां राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में युवाओं को तथ्यों के आधार पर सोचने, तर्क करने तथा भ्रामक सूचनाओं की पहचान करने की क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार इसी उद्देश्य से युवाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रघुवर पांडेय ने किया। अभियान के तहत अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता तथा एल.एफ.एस. स्कूल (कटरा) में जिला मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने भी छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संवाद किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के हवाले से बताया कि "भारत@2047 : जेन-जेड की भागीदारी" अभियान 7 अगस्त तक जनपद के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और इंटर कॉलेजों में लगातार चलाया जाएगा।
इस अवसर पर किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद चंद्र वर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र शाही, डॉ. उपेंद्र शुक्ला, डॉ. दिलीप त्रिपाठी, अंकुर शुक्ला, विश्वास जी, पल्लव श्रीवास्तव, राजन कनौजिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद् एवं युवा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages