<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 28, 2026

छात्र संसद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, श्रेष्ठ नागरिक बनने का दिया संदेश


गोरखपुर। सरस्वती शिशु मन्दिर (10+2) पक्कीबाग में मंगलवार को 'श्रद्धेय लज्जाराम तोमर' कक्ष में छात्र संसद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्र संसद, कन्या भारती, शिशु भारती, शिशु वाटिका तथा मातृ भारती के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय के अनुशासन, गरिमा और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नन्दलाल कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि श्रेष्ठ नागरिक बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में किसी भी परिस्थिति में तुरंत "रिएक्ट" करने के बजाय सोच-समझकर "रिस्पॉन्स" करना चाहिए। यही परिपक्व और जिम्मेदार व्यक्तित्व की पहचान है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सफल व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से नहीं भटकता। यदि 24 घंटे का ईमानदारी से उपयोग किया जाए तो हर सपना साकार हो सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। छात्र संसद प्रमुख आचार्य एस.एन. कुशवाहा ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि कन्या भारती प्रमुख श्रीमती मंजरी यादव ने आभार व्यक्त किया। शिशु भारती प्रमुख आचार्य विजय श्रीवास्तव ने कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन कराया।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य रामकेवल शर्मा, मातृ भारती प्रमुख श्रीमती वंदना खरे, श्रीमती अरुणिमा श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, घोष प्रमुख विनीत मिश्र सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित प्रमुख पदाधिकारी
छात्र संसद : प्रधानमंत्री– दिव्यांश शर्मा, मुख्य न्यायाधीश– अरुणिम श्रीवास्तव, सेनापति– मृत्युंजय पाण्डेय
कन्या भारती : प्रधानमंत्री– अक्सा परवीन, मुख्य न्यायाधीश– आराध्या पाण्डेय, सेनापति– रामा वर्मा
शिशु भारती : अध्यक्ष– अक्षत गुप्ता, मंत्री– गार्गी राय, सेनापति– ऋषभ
शिशु वाटिका : अध्यक्ष– रुद्रवरुण पाण्डेय, मंत्री– शिवांगी गुप्ता, सेनापति– विनायक चौरसिया
मातृ भारती : अध्यक्ष– श्रीमती प्रिया, मंत्री– श्रीमती पुष्पा सिंह, कोषाध्यक्ष– रोशनी कश्यप।

No comments:

Post a Comment

Pages