बस्ती। जन सरोकारों के प्रति समर्पित रहे स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 25 जुलाई को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय एवं वाचनालय, टाउन क्लब परिसर में सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर, 'रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी' विषय पर संगोष्ठी तथा सहभोज का आयोजन किया जाएगा।
विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जन सेवा समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत अभियान में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की गई है।

No comments:
Post a Comment