वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। एमेच्योर खो-खो संघ, बस्ती (उ.प्र.) की आवश्यक बैठक भिटिया चौराहा, वाल्टरगंज स्थित एश्वर्य राज सिंह 'राजा बस्ती' की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 15 अगस्त 2026 को श्री देशराज इंटर कॉलेज, वाल्टरगंज में बाबा गोविन्द कलहंस स्पोर्ट्स ग्रुप, बस्ती के सौजन्य से आयोजित होने वाली जनपदीय महिला एवं पुरुष वर्ग की खो-खो तथा दौड़ प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन थ्रो-बाल संघ, संतकबीर नगर के सचिव पुनीत ओझा ने किया।
एमेच्योर खो-खो संघ, बस्ती के सचिव संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद की 10 महिला एवं 10 पुरुषों की सर्वश्रेष्ठ खो-खो टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए एश्वर्य राज सिंह 'राजा बस्ती' ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में बस्ती में उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एमेच्योर खो-खो संघ के महामंत्री रमाकांत शुक्ल एवं संगठन मंत्री अखिलेश यादव ने बस्ती में खो-खो अकादमी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे राजा बस्ती ने सहर्ष स्वीकार किया।
बाबा गोविन्द कलहंस स्पोर्ट्स ग्रुप, वाल्टरगंज के संस्थापक चन्द्रभूषण सिंह कलहंस ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता के साथ महिला एवं पुरुष वर्ग की 1600 मीटर तथा 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। सभी विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश मिश्र, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, एमेच्योर खो-खो संघ के उपाध्यक्ष अरुण भारती, सुरजीत निषाद, संदीप श्रीवास्तव, अनुज पाण्डेय (सन्नी), कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव (एडवोकेट), श्याम चन्द चौधरी, धनुषधारी सिंह, रिंकू चौरसिया, पूर्व छात्र नेता राय अंकुरम श्रीवास्तव, बसंत चौधरी, गुलाब चन्द्र चौधरी, गोपाल पासवान, रहमान खान, अशोक राजभर, मनीष यादव, आदर्श चौधरी सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment