<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 27, 2026

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के पांच दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 12 यूनिट रक्त संग्रह


बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर एवं बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को पांच दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम ने किया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी अभियान नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी मरीज की जान न जाए।
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के जिलाध्यक्ष डॉ. वी.के. वर्मा ने मुख्य चिकित्साधिकारी का स्वागत करते हुए बताया कि क्लब स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर में क्लब के चार्टर अध्यक्ष किशन गोयल ने भी रक्तदान किया। इस दौरान सचिव रो. सुमिर गोयल, रो. डॉ. श्यामनारायण चौधरी, राम दयाल चौधरी, डॉ. पी.के. श्रीवास्तव, विजय सिंह, आलोक चौधरी, मुकेश, शिवम मिश्रा, विजय शुक्ला, जितेंद्र कुमार, डी.पी. यादव, विकास चौधरी, कौशल त्रिपाठी सहित अनेक सदस्यों ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Pages