<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 7, 2026

12 जुलाई को 44 लाख पौधरोपण का लक्ष्य, तैयारियां तेज - डीएम


बस्ती। आगामी 12 जुलाई को जिले में प्रस्तावित 44 लाख पौधरोपण (वृहद वृक्षारोपण) अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, विभागवार लक्ष्यों तथा पौधों के संरक्षण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पौधों की जीवित रहने की दर बढ़ाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
बैठक में वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, शिक्षा, उद्यान, सिंचाई, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें तथा वृक्षारोपण स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें। साथ ही स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पौधों का चयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
समीक्षा के दौरान विभागवार लक्ष्य, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, सिंचाई व्यवस्था, ट्री गार्ड, जियो-टैगिंग एवं नियमित मॉनिटरिंग की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पौधारोपण के बाद नियमित देखभाल एवं संरक्षण की कार्ययोजना पहले से तैयार रखने के निर्देश भी दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीएफओ डॉ. शिरीन, सीएमओ डॉ. राजीव निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages