बस्ती। सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा रविवार को कृपाल आश्रम, मंगलबाजार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 11 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
मिशन के अध्यक्ष तीरथ दास ने बताया कि संस्था मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करती रहती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
मिशन के सचिव चेतन आनंद ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। संकट की घड़ी में रक्तदान के माध्यम से लोगों की जान बचाकर हम सच्ची मानव सेवा का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि मिशन का यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
शिविर में निर्मित, विकास गुप्ता, आदेश बरनवाल, मनीष पटेल, तुसार आनंद, दिलीप गुप्ता, धर्मेंद्र, अनिल गुप्ता, पुनीत नानवानी, नवीन गुप्ता तथा धर्मेंद्र कुमार सहित कुल 11 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
शिविर के सफल संचालन में बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक के शिवम मिश्र, संदीप चौधरी, जितेंद्र सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

No comments:
Post a Comment