<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 26, 2026

ग्राम सचिवालय बने ग्रामीण सेवाओं का मजबूत केंद्र, 1158 पंचायत भवन तैयार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में ग्राम सचिवालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बस्ती जनपद की 1187 ग्राम पंचायतों में से 1158 पंचायत भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन भवनों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित कर ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनसुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

जनपद में 27 पंचायत भवन जर्जर होने के कारण संबंधित ग्राम सचिवालयों का संचालन फिलहाल अन्य सरकारी भवनों से किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को आवश्यक सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े। पंचायत भवनों में ग्राम पंचायत की बैठकों, अभिलेखों के रखरखाव तथा जनसमस्याओं के निस्तारण की समुचित व्यवस्था की गई है।

ग्राम सचिवालयों के प्रभावी संचालन के लिए पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। पंचायत सहायक ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन, प्रमाणपत्र एवं अन्य डिजिटल सेवाओं में भी सहयोग कर रहे हैं। इससे लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता काफी कम हुई है।

ग्राम सचिवालयों को जन सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाना है। यहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद भी मजबूत हुआ है।

इसके साथ ही ग्राम सचिवालयों के माध्यम से विकास कार्यों की निगरानी, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान को भी गति मिली है। प्रशासन का लक्ष्य पंचायत भवनों को भविष्य में ग्रामीण प्रशासन और जनसेवा के प्रमुख केंद्र के रूप में और अधिक सुविधाओं से सुसज्जित करना है, जिससे गांवों में ही अधिकतम सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

No comments:

Post a Comment

Pages