<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 8, 2026

श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। शहर के बड़े बन बरगदवा स्थित श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल का 10वां स्थापना दिवस रविवार को भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया। वर्ष 2016 में स्थापित अस्पताल ने पिछले दस वर्षों में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। समारोह में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राम प्रसाद चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल ने पूर्वांचल के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अस्पताल परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे भी इसी समर्पण के साथ जारी रखने का आह्वान किया।

अस्पताल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अस्पताल पूरे क्षेत्र की जनता का है। लोगों के विश्वास और सहयोग से अस्पताल लगातार प्रगति कर रहा है तथा भविष्य में इसे और अधिक आधुनिक सुविधाओं एवं नई तकनीकों से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा ही अस्पताल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डायरेक्टर पंकज चौधरी ने बताया कि अस्पताल में शीघ्र ही हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) एवं न्यूरो विभाग की स्थापना की जाएगी। इन सुविधाओं के शुरू होने से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें जिले में ही बेहतर उपचार उपलब्ध होगा।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक महेंद्र नाथ यादव, विधायक राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अस्पताल के जनरल मैनेजर वी.के. अय्यर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.पी. मिश्रा सहित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षाविद योगेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर अस्पताल की दस वर्षों की उपलब्धियों, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिथियों ने अस्पताल परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages